फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: भंसाली, दीपिका व रणवीर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने परिवाद किया स्वीकार

Thu, 23 Nov 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Padmavati
विज्ञापन
विवादित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, पद्मावती की भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोन, अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह और राणा रतन सिंह बने शाहिद कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत ने इनके सहित 11 लोगों के खिलाफ दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन



जयपुर की एसीजेएम कोर्ट- 16 में दुर्गापुरा निवासी भवानी शंकर शर्मा की ओर से परिवाद दिया गया था। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि पद्मावती को पूजा जाता है और फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ कर तोड़ मरोड़कर उसे पेश किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

परिवाद को एसीजेएम श्वेता ढाका ने स्वीकार कर लिया। हालांकि फिलहाल अदालत ने परिवादी की एफआईआर दर्ज करने की मांग को ठुकरा दिया है। अदालत ने कहा है कि पहले अदालत खुद मामले की जांच करेगी। अदालत में अब 27 नवंबर को आगे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुनवाई के दौरान अदालत में होगा ये...

court
अदालत में अगली सुनवाई के दौरान परिवादी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि किस तरह इस फिल्म से धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल परिवाद में संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोन, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह सहित 11 लोगों को पक्षकार बनाया गया। परिवाद में इन सभी के खिलाफ नेगेटिव पब्लिसिटी, सिनेमा एक्ट व आईटी एक्ट में मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।

परिवाद में कहा गया था कि पद्मावती को समाज में आस्था के तौर पर पूजा जाता है। फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ कर तोड़ मरोड़कर उसे पेश किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें