फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: कालवी को फिर मारने की धमकी, पाकिस्तान के नम्बर से आया फोन

Thu, 23 Nov 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
विज्ञापन
'पद्मावती' फिल्म के रिलीज का विरोध करने वाली करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी को एक बार फिर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी दी गई है। करणी सेना ने मामले की जानकारी जयपुर पुलिस कमिश्नर को दी और कालवी की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
    करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह कल्याणवत के अनुसार कालवी को पद्मावती फिल्म का विरोध नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा गया है कि नहीं माने तो मार दिए जाओगे। कल्याणवत ने कहा कि फोन नम्बर पाकिस्तान के हैं, लेकिन इंटनेट कॉलिंग के जरिए भी पाकिस्तान के नम्बर दर्शाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि धमकी से संबंधित रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शॉट व फोन नम्बर जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल को मुहैया करवा दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले को गम्भीरता से लेने का आश्वासन दिया है। कल्याणवत के अनुसार कमिश्नर ने जांच में मामला सही पाए जाने पर कालवी को सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अलग है नम्बर, लेकिन...

padmavati
विजेंद्र सिंह कल्याणवत ने बताया कि पिछसे सप्ताह भी कालवी को बम से उड़ाने का फोन आया था, लेकिन ताजा फोन नम्बर पिछले फोन नम्बरों से अलग है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चल जाएगा कि ये दोनों फोन पाकिस्तान से ही हैं या नहीं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी कालवी को पद्मावती का विरोध रोकने को कहा गया था। फोन पर कहा गया था कि यदि नहीं माने तो बम से उड़ा दिया जाएगा। इस घटना की जानकारी करणी सेना ने स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) के आईजी दिनेश एम. एन. को दी थी। तभी फोन रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शॉट और फोन नम्बर सौंप दिए गए थे।     करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मामले की तुरंत जांच कर करवाई करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि इस तरह के फोन को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म में पाकिस्तान से आंडरवल्ड डॉन दाऊद का पैसा लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें