संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत उनके लिए परेशानी का सबब रही है। भंसाली की निगाहें आज जोधपुर हाईकोर्ट पर भी रहेंगी। क्योंकि जज संदीप मेहता संजय लीला भंसाली व अन्य लोगों की पर नागौर के डीडवाना थाने में दर्ज एफआईआर निरस्ती के मामले में आज सुनवाई करेंगे। इससे पूर्व जज संदीप मेहता ने सोमवार को जोधपुर के आईनॉक्स मॉल में पद्मावत फिल्म देखी। इस दौरान थिएटर में उनके साथ उनका केवल स्टॉफ ही मौजूद था।