फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसून जोशी के कारण यहां बवाल की संभावना, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जारी किया अलर्ट

Sat, 20 Jan 2018 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रसून जोशी
विज्ञापन
सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी आमतौर पर मीडिया से दूर ही रहते हैं, लेकिन हालात एेसे हैं कि वे सुर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन


'पद्मावत' फिल्म को सीबीएफसी से मिली हरी झण्डी के बाद वे राजपूत संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उन्हें राजस्थान में नहीं आने की चेतावनी दी थी।

गौरतलब है कि दुनियाभर में फेमस जयपुर लिटरेचरल फेस्टिवल में प्रसून जोशी के स्पीकर के तौर पर सम्मलित होने का कार्यक्रम है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी जेएलएफ में प्रसून जोशी के सम्मलित होने की स्थिति में बवाल होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

400 से ज्यादा स्पीकर इस वर्ष 

फाइल फोटो।
इस वर्ष भी जेएलएफ 25 से 29 जनवरी तक जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित हो रहा है। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' भी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

अयोजकों के अनुसार जेएलएफ में इस वर्ष दुनियाभर से 400 से ज्यादा स्पीकर सम्मलित हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में प्रसून जोशी भी लगभग हर वर्ष सम्मलित होते हैं। हालांकि अब तक प्रसून जोशी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है। वे ​फेस्टिवल में जरुर सम्मलित होंगे। इस वर्ष जेएलएफ का शुभारंभ 25 जनवरी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था होगी और पुख्ता

फाइल फोटो।
'पद्मावत' फिल्म का मुख्य तौर पर विरोध कर करणी सेना की धमकी के बाद जेएलएफ में विवाद की आशंका बढ़ गई। हालांकि पिछले वर्षों में भी जेएलएफ विवादों में घिरा रहा है।

इस वर्ष करणी सेना की धमकी के बाद जेएलएफ को लेकर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय किया गया है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसिंयां फेस्टिवल में विवाद की आशंका के चलते अलर्ट पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें