फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' मामले में दीपिका, रणवीर और भंसाली को कोर्ट ने दी राहत

Tue, 06 Feb 2018 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत को लेकर अब कोर्ट ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित अन्य को राहत दे दी है। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस ने कल रात फिल्म देखी और आज हुई सुनवाई में भंसाली समेत अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के निर्देश दिए  हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जस्टिस संदीप मेहता संजय लीला भंसाली व अन्य लोगों की पर नागौर के डीडवाना थाने में दर्ज एफआईआर निरस्ती के मामले में आज सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान एफआईआर रद्द कर दी गई। इससे पूर्व जज संदीप मेहता ने सोमवार को जोधपुर के आईनॉक्स मॉल में पद्मावत फिल्म देखी।

इस दौरान थिएटर में उनके साथ उनका केवल स्टॉफ ही मौजूद था। करीब दो सौ पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में जस्टिस मेहता ने यह फिल्म देखी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां दर्ज हुई थी एफआईआर

पद्मावत विवाद - फोटो : SELF
दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर नागौर जिले के डीडवाणा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। एफआईआर में फिल्म को धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बताया गया था। 

इस एफआईआर को रद्द करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा था कि कोर्ट फिल्म देखने के बाद एफआईआर रद्द करने को लेकर फैसला करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद 25 जनवरी को पूरे देश में फिल्म रिलीज हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें