जयपुर के क्रिस्टल पाम मॉल के बाहर प्रदर्शन करते राजपूत करणी सेना के लोग
- फोटो : Amar Ujala
विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही इसके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजपूतों के साथ सर्व समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया।
राजपूत एवं सर्व समाज की ओर से आज जयपुर में पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च क्रिस्टल पाम पहुंचा और वहां स्थित आइनॉक्स सिनेमा के बाहर प्रदर्शन किया। भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में आइनॉक्स के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में यहां फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं करने की अपील के साथ चेतावनी भी दी। यदि फिल्म लगाई जाती है तो उसके परिणाम घातक होंगे। इसी तरह का प्रदर्शन फर्स्ट सिनेमा पर भी किया गया। इस दौरान दोनों ही जगह पुलिस बल तैनात था।