फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां नहीं लगी, वहां फ्री में यूं देखी जा रही है 'पद्मावत' LIVE

Thu, 25 Jan 2018 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पद्माव लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिन जगहों पर 'पद्मावत' सिनेमा हॉल में नहीं लगी, वहां भी लोग इसे देख रहे हैं, ये तरीका आग की तरह फैल रहा है।
विज्ञापन



संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में विरोध जारी है। प्रदर्शन उग्र हो रहे हैं और फिल्म को यहां के सिनेमा हॉल में नहीं लगाया गया है। बावजूद इसके कई लोगों ने फर्स्ट डे ही इस फिल्म को देख लिया।

मामला सोशल मीडिया से जुड़ा है। 'पद्मावत' के रिलीज होने के साथ ही फिल्म फिल्म सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। दरअसल फिल्म थिएटर में मूवी देखने वालों ने वहीं से इसे अॉनलाइन लाइव कर दिया और अब भी कई शो को अॉनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर किए जा रहे हैं लिंक शेयर

rani padmavati
'पद्मावत' देखने गए लोगों ने सिनेमा हॉल के अंदर से 'फेसबुक' पर इस फिल्म को लाइव कर दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर जमकर लिंक शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने घर बैठे ही फिल्म का मजा ले रहे हैं। अब सवाल उठता है कि फिल्म कहां से लाइव की गई है। इस बारे में अब तक सिनेमा घर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि 'पद्मावत' को लेकर पिछले करीब एक साल से विरोध प्रदर्शन जारी है। फिल्म को लेकर राजपूत समाज अपना रोष जता चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से फिल्म पर लगी रोक हटाकर रिलीज करवाने की बात कही थी। उसके बाद भी सिनेमा घरों ने राजपूत समाज का विरोध देखते हुए फिल्म नहीं लगाई।

सिनेमा घरों में फिल्म भले ही नहीं लगी हो, लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के कई अंश देख डाले, जो एक-एक घंटे तक के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें