पद्मावत बवाल के माहौल ने करणी सेना के नाम पर काफी डुप्लीकेसी फैला दी है। इस दौरान नई-नई करणी सेना पैदा हो गई, लेकिन हमारी राजपूत करणी सेना ही असली है जो फिल्म का आज भी विरोध कर रही है। फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग पर अब भी कायम है।
राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि फिल्म पद्मावत को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। करणी सेना के नाम से जो संगठन इस विवादित फिल्म के प्रदर्शन के पक्ष में है, उनसे राजपूत करणी सेना का कोई लेना-देना नहीं है। कालवी ने कहा कि इस विवाद के बाद करणी सेना के नाम पर आठ संगठन खड़े हो गए है।
कालवी ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से संजय लीला भंसाली ने आस्था और इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का गलत चित्रण किया गया है।