फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा कहने से पहले 4 लोगों को नई जिंदगी दे गया ये शख्स

Sat, 09 Dec 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए रूपेश ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले जीने के लिए जूझ रहे चार लोगों को नई जिंदगी दे दी।
विज्ञापन


अंगदान कर रूपेश ने मानवता की मिसाल कायम की है और जयपुर का सिर ऊंचा कर दिया है। जयपुर के ढहर का बालाजी इलाके का रहना वाला रूपेश गत 3 दिसम्बर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसे सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) ले जाया गया।

एसएमएस  अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में रूपेश का इलाज चल रहा था, लेकिन उसका ब्रेन डेड हो जाने के कारण एसएमएस के अधीक्षक डॉ. डी.एस. मीणा व अन्य डॉक्टरों ने रूपेश के परिजनों को उसके अंगदान के लिए सुझाया व प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में दिल, तो लिवर व किडनी जयपुर में होंगी प्रत्यारोपित

एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों की समझाइश के बाद रूपेश के परिजनों ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अब रूपेश के अंगो को दूसरे मरीजों के शरीर में प्रत्यारोपित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

सवाई मानसिंह अस्पताल अधीक्षक डॉ.डी.एस. मीणा ने बताया कि रूपेश की किडनी का प्रत्यारोपण एसएमएस अस्पताल में ही भर्ती दो मरीजों को किया जा रहा है, जबकि उसका लिवर दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल को भेजा गया है। वहीं रूपेश के हार्ट को दिल्ली भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। जहां उसे एक जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें