फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद मासूम का ऐसा दान, कइयों में 'फूंक' गया जान

Sat, 14 Oct 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हार्ट ट्रांसप्लांट
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 11 साल के मासूम ने मरने के बाद भी चार जिंदगियों को पुनर्जीवन दे दिया। 
विज्ञापन


दरअसल सड़क हादसे में जयपुर के मालवीय नगर निवासी मनन जैन की मौत हो गई थी। ब्रेन डेड मनन  के परिजनों से चिकित्सकों ने समझाइश की तो वे अंगदान करने के लिए तैयार हो गए। मनन को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे के अंगों को परिजनों ने दान कर दिया। इन्हें चार अलग अलग लोगों को लगाया जाएगा। इनमें उनका दिल, लीवर, आंखें और किडनी दान की गई है।
 
मनन का दिल एंबुलेंस के जरिए जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। इसके लिए यहां ग्रीन कॉरीडोर बनाया। इसके बाद उसे प्लने से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जहां उसे एक मरीज के लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ किडनी इटरनल अस्पताल में ही दूसरे मरीज के लगाई जाएगी, जहां उसे रखा गया है। मनन का लीवर निम्स अस्पताल में भेजा जाएगा, जहां उसे एक मरीज के प्रत्यारोपिता किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें