फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Sat, 12 Aug 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक कांस्टेबल छत्रपाल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ली लोधा के समीप आज दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पुलिसकर्मी छत्रपाल सिंह की दर्दनाक की मौत हो गई तथा दूसरी बाइक पर सवार दो जने गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाला कांस्टेबल लक्ष्मणगढ़ थाने में कार्यरत था। छत्रपाल सिंह की मौत की सूचना पर पुलिसकर्मियों में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल वारंटी की तलाश में खेड़ली लोधा की ओर गया था। इसी दौरान खेड़ली लोधा के समीप ही छत्रपाल की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। 

राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस थाना व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी सचिन शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में मृतक कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर शव को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद सीओ रामजीलाल चौधरी,एसएचओ सचिन शर्मा व पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस जवान गमगीन हालत में अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें