फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को आई झपकी तो डिवाइडर से टकराई कार,महिला की मौत

Tue, 13 Jun 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के नजदीक सिमलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो जने गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक कोटा की ओर तेज गति से कार के चालक मुकेश को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मे चालक मुकेश और रेणु घायल हो गए जबकि एक महिला पूनम की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो बार पलटी खा गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में दबे लोगों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से कोटा अस्पताल पहुंचाया। 

सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें