फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में बेहोश हुई महिला वकील की मौत

Tue, 13 Jun 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सोमवार शाम को एक महिला वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार महिला वकील नीता शर्मा अदालत परिसर में गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई साथी वकील उसे पास ही एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


मृत्यु से पहले नीता के नाखून नीले रंग के हो गए। इस कारण पुलिस को शक है कि या तो उसने जहर पिया या फिर वह जहरखुरानी की शिकार हो गई। विसरा का नमूना लेने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। नीता शर्मा करीब 8 वर्षों से वकालत कर रही थी। वह विवाहित नहीं थी। उसके पिता दिलीप शर्मा की रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें