मौसम सुहावना देख वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान नदी के पास सेल्फी लेने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया। तभी से उसकी तलाश जारी है।
घटना बीती देर रात उदयपुर की है। यहां सेल्फी लेने के चक्कर में संजय नैनावत कठार नदी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि कल उदयपुर से कठार क्षेत्र में पिकनिक मनाए गए युवकों में से एक संजय नैनावत सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल जाने से नदी के तेज बहाव में गिर गया था। उदयपुर से छोटू गोताखोर व बचाव दल के अन्य सदस्य रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी तक संजय का शव बचाव दल को नहीं मिला है।