फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित जिलों में निरस्त हुई आईटीआई की परीक्षा

Mon, 31 Jul 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाढ़ का असर यातायात के साथ अब शिक्षा पर भी पड़ने लगा है। राजस्थान के चार जिलों में वर्तमान में बाढ़ के हालात है। जिसमें प्रमुख है जालोर, पाली, सिरोही व बाड़मेर।
विज्ञापन



इसी के चलते इन जिलों में एनसीवीटी की ओर से आयोजित होने वाली आईटीआई की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। कौशल आयुक्त कृष्ण कुणाल के अनुसार प्रभावित जिलों में परीक्षा केन्द्र की अनुमति के बाद ही निरस्त गई है।


गौरतलब है कि इन जिलों में भारी बारिश के चलते सड़क व रेल यातायात पूर्ण रुप से ठप्प है। बाड़मेर जिले में अधिक बारिश होने के कारण इस जिले का सम्पर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया है। वहीं जालोर व पाली में सैंकड़ों गांवों में अभी पानी भर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके चलते इन क्षेत्रों में स्कूल व कॉलेज पूर्ण रुप से बंद है। वहीं जगह-जगह गांव टापू बने हुए है। यहां निरंतर रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें