पुलिस की गिरफ्त में शातिर गैंग के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
आप OLX पर सस्ती कारें खरीदने के लिए पैसे लेकर बताई गई लोकेशन पर पहुंचें और कुछ लोग आपके माथे पर बंदूक लगाकर पैसे ले उड़ें, तो होश उड़ना तय है। ऐसे ही मंजर से कुछ लोग रूबरू हुए, जिन्होनें अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया।
जानकारी के अनुसार अलवर एमआईए थाना पुलिस ने OLX पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगो से पैसे लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हैदराबाद निवासी एक जने से तीन लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में रफीक पुत्र आजाद और रईस पुत्र जमील को गिरफ्तार किया है।
एमआईए थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मान सिंह ने बताया कि यह आरोपी OLX पर इनोवा गाड़ी का विज्ञापन देते और लोगों से ठगी करते थे।