फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX पर दिखाते गाड़ियां, लोकेशन पर पहुंचते ही रखते माथे पर बंदूक

Wed, 13 Dec 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर गैंग के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आप OLX पर सस्ती कारें खरीदने के लिए पैसे लेकर बताई गई लोकेशन पर पहुंचें और कुछ लोग आपके माथे पर बंदूक लगाकर पैसे ले उड़ें, तो होश उड़ना तय है। ऐसे ही मंजर से कुछ लोग रूबरू हुए, जिन्होनें अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर एमआईए थाना पुलिस ने OLX पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगो से पैसे लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हैदराबाद निवासी एक जने से तीन लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में रफीक पुत्र आजाद और रईस पुत्र जमील को गिरफ्तार किया है।

एमआईए थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मान सिंह ने बताया कि यह आरोपी OLX पर इनोवा गाड़ी का विज्ञापन देते और लोगों से ठगी करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

हैदराबाद से अलवर बुलाकर लूटा

आरोपी रफीक व रईस - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए की ठगी कर ली थी आरोपियों ने हैदराबाद निवासी श्रीलोडूगु से गाड़ी बचने को कहकर मंडी मोड़ बुलाया  यहां से आरोपी उसे खूंटेटा कला की घाटी ले गए और हथियारों का भय दिखाकर  पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपियों को बड़ौदा मेव से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक मोबाइल और कुछ रुपए बरामद हुए हैं। बताया गया है कि आरोपियों ने कुछ रुपए खर्च कर दिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें