अब डार्क जोन में भी इंटरनेट सेवा आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए एक खास एमओयू किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने नई दिल्ली के छतरपुर फॉर्म स्थित अशोक एवेन्यू, डी.एल.एफ. में साउथ हेमंटन यूनिवर्सिटी यू.के. के उपाध्यक्ष के साथ एक समझौता पत्र मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग पर साइन किए। इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत प्रदेश के डॉर्क जोन (जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है) में इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने के लिए तकनीकी सहयोग मिल सकेगा। जिससे छात्रों, शिक्षकों एवं आम जनता को इंटरनेट सेवाओं से मिलने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकेंगे।
माहेश्वरी ने कहा कि इसके फलस्वरूप छात्रों को डार्क जोन में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी और वे विश्व से जुड़ सकेंगे और एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट कर सकेंगे। नेट की उपलब्धता से शिक्षकगण भी अपने ज्ञान को अपडेट करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा की गई कि वे कौन-कौन से संभावित क्षेत्र हो सकते है जिन पर कार्य किया जा सकता है।