फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कर्मचारियों को रोजाना गाना होगा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत

Sat, 28 Oct 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक लाहोटी
विज्ञापन
राजस्थान के इस शहर में अब आॅफिस आने पर रोजाना कर्मचारियों को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना होगा। इस सम्बंध में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मामला जयपुर नगर निगम कार्यालय से जुड़ा है। यहां महापौर अशोक लाहोटी ने निगम के  आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि रोजाना कार्यालय में आने वाले कर्मियों को सुबह राष्ट्रगान और शाम को जाते समय राष्ट्रगीत गाना होगा। सामूहिक रूप से होने वाले इस गान में सुबह 9:30 बजे कर्मचारी पंक्ति में खड़े होकर राष्ट्रगान गाएंगे और शाम को 6 बजे राष्ट्रगीत गाएंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से कार्यालय में मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन

अभी मुख्यालय स्तर पर होगी व्यवस्था

जयपुर नगर निगम
बताया जा रहा है कि जयपुर नगर निगम कार्यालय में शुरू होने वाली ये नई व्यवस्था आगामी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। अभी प्रारंभिक तौर पर यह व्यवस्था निगम मुख्यालय स्तर पर शुरू की जाएगी और इसके बाद सभी जोन कार्यालयों में भी लागू होगी।

सूत्रों का कहना है कि जयपुर नगर निगम देश में ऐसा पहला सरकारी कार्यालय होगा, जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके लिए यहां कर्मचारियों में एक डर भी अभी से पैदा हो गया है कि अब उन्हेंं निश्चित समय पर निगम आॅफिस में मौजूद रहना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें