फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कलर कैटेगरी के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण 

Mon, 29 May 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
जयपुर जिले में अब न्याय विभाग की वेबसाइट लाईट्स पोर्टल विभिन्न विभागों के दर्ज प्रकरणों का निस्तारण कलर कैटैगरी के आधार पर होगा। जिनमें प्रकरणों को उनकी गंभीरता और महत्व के आधार पर लाल, ओरेंज और ग्रीन रंग की कैटेगिरी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इसी कैटेगिरी के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उन प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर दक्षिण हरिसिंह मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जयपुर जिले में न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स पोर्टल पर विभिन्न विभागों के दर्ज प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी विभागों के स्तर पर लम्बित नए रजिस्टर्ड एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम मीना ने लाईट्स सोफ्टवेयर में प्रदर्शित कैटेगरी रेड, ऑरेन्ज एवं ग्रीन के अनुसार प्रकरणों का अंकन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दर्ज प्रकरणों का नियमित अपडेशन करने के निर्देश दिए।

न्याय विभाग के उप विधि परामर्शी नरेन्द्र कुमार आर्य ने विभागीय नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों की लाईट्स वेबसाइट पर नियमित मॉनिटरिंग करें। जो प्रकरण उनके विभाग से संबंधित नहीं है उन्हें न्याय विभाग से समन्वय करते हुए स्थानान्तरित कराए। उन्होंने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को बैठक में समुचित प्रकरणों की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें