फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीसीटीवी से रखी जाएगी झीलों पर नजर, जानिए क्यों

Wed, 26 Jul 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
cctv
विज्ञापन
अब झीलों की नगरी में झीलों के आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां कोई हादसा ना हो और गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा सके, इसलिए ये कवायद की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर और पिछोला झील को सीसीटीवी की नजर के दायरे में ला दिया गया है। नगर विकास न्यास उदयपुर ने यहां पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें एक कैमरा स्वरूपसागर-फतहसागर लिंक नहर के यहां लगाया गया है तो दो कैमरे फतहसागर की पाल पर नजर रखेंगे। इसी तरह पिछोला झील के गणगौर घाट पर विपरीत दिशाओं में दो कैमरे लगाए गए हैं ताकि पानी और सड़क दोनों पर नजर रखी जा सके। इन कैमरों की स्क्रीन यूआईटी परिसर में लगाई गई है, जहां पर लगातार इन कैमरों से आने वाले इनपुट को देखा जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने झीलों की नगरी में बढ़ती गंदगी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी। इसमें हाईकोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को कहा था कि स्वच्छ भारत अभियान केवल वहां आने वाले पर्यटकों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है। हाईकोर्ट ने कहा था कि साफ—सफाई का केवल दिखावा किया जा रहा है वास्तविक रूप से कार्य करें व स्वच्छ भारत अभियान की कल्पना को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें