सड़क के किनारे सवारियां उतार रही एक रोडवेज की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में भीम तहसील मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर उदयपुर से अजमेर जा रही रोडवेज बस को बुधवार सुबह एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मंडावर के दो विद्यार्थियों सहित 8 लोग घायल हो गए।
बताया गया है कि बुधवार सुबह उदयपुर से अजमेर की तरफ जा रही रोडवेज बस माल्याथडी के पास सवारियां उतार रही थी, उसी समय ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।