फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक नहीं दी किश्त तो कैंसल होगा आवंटन

Thu, 06 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
अगर आपने छह माह तक आवासों की किश्तें नहीं चुकाई हैं तो राजस्थान आवासन मंडल आवंटन निरस्त कर देगा। यह निर्देश आज राजस्थान आवासन मण्डल के आयुक्त कुंजबिहारी गुप्ता ने दिए। मण्डल के आवंटित आवासों में किश्तें नहीं चुकाने वाले आवंटियों का आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के नियमानुसार लगातार 6 माह तक आवासों की किश्तें नहीं चुकाने पर आवास निरस्तीकरण का प्रावधान है।
विज्ञापन


गुप्ता बृहस्पतिवार को को मंडल मुख्यालय में पूरे राज्य से आये अभियन्ताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आवास समस्या को हल करने में आवासन मण्डल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन अब समय आ गया है कि हम आत्म विश्लेषण करें। बाजार सर्वे के आधार पर ही कार्य योजना बनाएं। इसके साथ ही अपने व्यवहार में परिवर्तन करें ताकि मण्डल के प्रति आमजन की सोच में सकारात्मक बदलाव आए।

बैठक में मंडल सचिव विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर भिजवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें एवं राजस्थान सम्पर्क एवं लाइट्स के भी प्रकरणों को अविलम्ब निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें