फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के हालातों के चलते राजस्थान-गुजरात के बीच 6 ट्रेनें रद्द, 13 प्रभावित

Wed, 26 Jul 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात अभी भी बुरी तरह से प्रभावित है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल के भीलड़ी-समदड़ी रेलखंड के मध्य भारी बारिश के कारण ट्रेक के नीचे पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि आज भी भारी बारिश के कारण रेलवे को कुछ गाड़ियों के संचालन को पूरी तरह से रद्द करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान से गुजरात,महाराष्ट्र की ओर जाने वाली गाड़ियां काफी प्रभावित हुई है।  

इन गाड़ियों को किया गया रद्द

1.गाड़ी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम रेलसेवा को 28 जुलाई के दिन जोधपुर से रद्द कर दिया गया है। 
2.गाड़ी संख्या 22484, गंाधीधाम-जोधपुर रेलसेवा, दिनांक 29 जुलाई को गंाधीधाम से रद्द किया गया है। 
3.गाड़ी संख्या 14803, जोधपुर-अहमदाबाद रेलसेवा, दिनांक 28 जुलाई को जोधपुर से रद्द किया गया है। 
4.गाड़ी संख्या 14804, अहमदाबाद-जोधपुर रेलसेवा, 28 जुलाई को अहमदाबाद से रद्द रहेगी। 
5.गाड़ी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा, 29 जुलाई को बीकानेर से रद्द रहेगी। 
6.गाड़ी संख्या 12490, दादर-बीकानेर रेलसेवा, 30 जुलाई को दादर से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इन गाड़ियों का आशिंक तौर पर रद्दीकरण

डेमो इमेज
1.जोधपुर से चलकर पालनपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 74837, जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा 27 जुलाई को जोधपुर से रानीवाड़ा तक संचालित की जाएगी। यानी यह ट्रेन रानीवाड़ा-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  

2.पालनपुर से चलकर जोधपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर ट्रेन  28 जुलाई को पालनपुर से रानीवाड़ा तक संचालित की जाएगी यानी यह गाड़ी पालनपुर-रानीवाड़ा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  

3.जोधपुर से चलकर भीलड़ी की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 74841, जोधपुर-भीलड़ी रेलसेवा,  27 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रानीवाड़ा तक संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा रानीवाड़ा-भीलड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  

4.भीलड़ी से चलकर जोधपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-जोधपुर रेलसेवा 27 जुलाई को भीलड़ी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रानीवाड़ा से संचालित की जाएगी यानी यह रेलसेवा भीलड़ी-रानीवाड़ा के बीच आंशि​क रद्द रहेगी।  

5.जयपुर से चलकर अहमदाबाद की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 54806, जयपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा 27 जुलाई को जयपुर से आबूरोड तक संचालित किया जाएगा यानी यह रेलसेवा आबूरोड-अहमदाबाद  के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 

6.अहमदाबाद से चलकर जोधपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 54804, अहमदाबाद-जोधपुर फास्ट पैसेंजर 28 जुलाई को आबूरोड तक संचालित किया जाएगा यानी यह रेलसेवा अहमदाबाद-आबूरोड  के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 

7.बाड़मेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14806, बाड़मेर-यशवन्तपुर ट्र्रेन 28 जुलाई को बाड़मेर से परिवर्तित मार्ग वाया समदड़ी-लूणी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-पालनपुर होकर संचालित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें