फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले एसडीएम! सर्च आॅपरेशन जारी

Sun, 16 Jul 2017 09:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रामेश्वर दयाल मीणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिया पार करते समय गाड़ी सहित नदी में बहे एसडीएम को आज दो दिन से भी ज्यादा हो गया है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों को कल घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे उनकी घड़ी मिली और जबकि उससे पहले घटनास्थल से थोड़ी दूर उनकी गाड़ी मिल गई थी।
विज्ञापन


राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के एसडीम रामेश्वरदयाल मीणा की खोज के लिए अभियान आज सुबह एक बार फिर से सर्च एंड रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। हालांकि तेज बारिश होने के चलते और अंधेरे के कारण कल शाम को खोज अभियान स्थगित कर दिया गया है। 

मीणा की खोज करीब 8 किलोमीटर के बहाव क्षेत्र में की जा रही है और करीब दो हजार लोग उनकी खोज में जुटे रहे। क्षेत्र में बरसात के कारण मुश्किलें जरूर हो रही हैं। मटमैला पानी होने के कारण भीतर दिखाई देने में भी मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की टीम भी जुटी खोज में, अंधेरा होने से पहले तलाशने के प्रयास

फाइल फोटो।
गौरतलब है कि मीणा शुक्रवार सुबह क्षेत्र की बारी नदी में बोलेरो गाड़ी के साथ बह गए थे। गाड़ी का चालक अशोक बहने वाले स्थान से करीब ढाई किलोमीटर दूर सुरक्षित मिल गया था।

आपको बता दें कि इस सर्च आॅपरेशन में गुजरात से आई विशेष टीम भी जुटी है। उदयपुर से आई विशेष गोताखोरों की टीम के अतिरिक्त एसडीआरएफ के जवान भी नदी के पूरे बहाव क्षेत्र में मीणा की तलाश कर रहे हैं।

दूसरी ओर एसडीएम मीणा के घर राजगढ़ में तनाव का माहौल है। उनके परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान के लिए आर्मी को बुलने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें