प्रदेश के सरकारी स्कूलों को वित्तीय संबल प्रदान करने के लिए सरकार ने सहयोग स्वरूप दी गई राशि को 80जी के तहत आयकर में छूट की घोषणा की है। यह कहना है राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने।
देवनानी ने बताया कि ज्ञान संकल्प पोर्टल तथा मुख्यमंत्री विद्यादान कोष के संबंध में जागरूकता हेतु राज्य के सभी जिलों में आगामी 26 से 28 जुलाई तक विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी दौरान तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि अधिकाधिक राशि जिलों से एकत्र हों। इस एकत्र राशि को आगामी 5 अगस्त को जयपुर में होने वाले फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन के दौरान विद्यादान कोष में जमा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 5 अगस्त को फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन के दौरान ज्ञान संकल्प पोर्टल का उद्घाटन करेंगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक आंनदी ने बताया कि ज्ञान संकल्प पोर्टल तथा मुख्यमंत्री विद्यादान कोष में योगदान हेतु धारा 80जी के अतंर्गत आयकर छूट देय होगी।