फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत ले रहा था कांस्टेबल, ACB को देख थाने की छत से कूद गया

Mon, 24 Jul 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस व एसीबी टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस थाने में एसीबी की टीम को देखकर रिश्वत लेने का आरोपी हेड कांस्टेबल छत से कूद कर भाग गया। 
विज्ञापन


एसीबी को कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में स्थित खातोली थाने में रिश्वत लेने की सूचना मिली थी।
इस पर रविवार देर रात को एसीबी कोटा की टीम ने वहां पहुंची, लेकिन आरोपी हेड कांस्टेबल को कार्रवाई की भनक लग गई और वह अंधेरे का फायदा उठाकर छत से कूद कर फरार हो गया। 

एसीबी आरोपी की तलाश में जुटी है। कोटा एसीबी पुलिस निरीक्षक विवेक सोनी की टीम ने सोमवार को सुबह मौके का निरीक्षण कर जायजा लिया तो आरोपी हैड कांस्टेबल के भागने के दौरान छत से कूदते समय गिरा मोबाइल व दो पेन बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि रविवार देर रात को खातोली थाने के हैड कांस्टेबल अब्दुल हकीम ने सिनोता गांव निवासी फरियादी राधेश्याम नागर से किसी मामले में राजीनामे की कॉपी देने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, लेकिन आरोपी ट्रैपिंग कार्रवाही से पहले ही भाग निकलने में कामयाब हो गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें