फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण शिकार मामला: सलमान की मुसीबत बढ़ी, शुरू नहीं हो सकी अंतिम बहस

Sat, 22 Jul 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में सलमान खान की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन से उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में आज से उनके खिलाफ चल रहे कांकाणी हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू होनी थी, लेकिन न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से मामला पांच अगस्त तक टल गया। विभिन्न मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर है। इस वजह से अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

पांच अगस्त को सुनवाई के वक्त सलमान खान भी उपस्थित हो सकते है। दरअसल, अंतिम बहस शुरू होने से पहले तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा ने एक प्रार्थना पत्र दिया था कि सलमान खान ने कोर्ट को गुमराह करते हुए हाजिरी माफी ली थी। जिसमें उन्होंने स्वयं के अस्वस्थ होने का कारण दिया था, लेकिन वास्तव में सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस पत्र में उनके खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार की गई थी। ऐसे में सलमान की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। क्योंकि, अंतिम बहस शुरू होने से पहले इस पर आदेश आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हो सकते है सलमान खान

सलमान खान
सीजेएम कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर बहस व अंतिम बहस के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है। संभवत: उस दिन सलमान खान भी कोर्ट में पेश हो सकते हैं क्योकि 4 अगस्त को सलमान खान को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश होना है ऐसे में अगले ही दिन सीजेएम कोर्ट में भी सुनवाई मुकर्रर होने से वे कोर्ट में पेश हो सकते हैं। 

आज सलमान खान के अधिवक्ता,नीलम,सोनाली व तब्बू के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहे व हाजरी माफी पेश की गई। वर्ष 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान ,सैफअली खान,अभिनेत्री नीलम ,तब्बू,सोनाली बेन्द्रे पर 1 व 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को लूणी के कांकाणी गांव की सरहद पर हिरणों के शिकार करने का आरोप है जिसमें लूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें