एक बार फिर एक कलयुगी मां ने ममता को शर्मसार कर दिया। अपनी एक दिन की बच्ची को ये मां सड़क पर रोता हुआ छोड़ गई।
घटना धौलपुर के बाड़ी थाना इलाके की है। यहां के मडोना गांव के पास आज सुबह पुलिस को सड़क किनारे रोते हुए नवजात बच्ची मिली। इस पर पुलिस ने नवजात को बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने बच्ची की देखरेख शुरू कर दी है। हालांकि, यहां डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची एक दिन की होने के कारण उसकी हालत नाजुक है जिसे देखते हुए उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। बच्ची की पल्स रेट डाउन आ रही है। इस सम्बंध में बाल कल्याण समिति और चिकित्सा अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक बच्ची की देखरेख का जिम्मा किसी ने नहीं उठाया है। घटना के बाद सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दावों की भी असलियत सामने आ गई है।