फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आदेश के कारण सुर्खियां बना यह मेयर, अब दूसरे कर रहे हैं फॉलो

Thu, 02 Nov 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक लाहोटी
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर एक सरकारी संस्थान में अनूठी पहल हुई थी। अब इस पहल का अनुसरण अब अन्य संस्थान भी करेंगे।
विज्ञापन



दरअसल जयपुर नगर निगम मेयर अशोक लाहोटी के आदेश के बाद सुबह राष्ट्रगान और शाम को वंदे मातरम गाना अनिवार्य हो गया है। लाहोटी का यह आदेश देशभर की मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

वहीं अब जानकारी के अनुसार देश की 50 से ज्यादा नगर निगम ने लाहोटी के आदेश का समर्थन किया है। जबकि 20 से अधिक नगर निगम राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की पहल को अपने यहां भी प्रारंभ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के बाद गुवाहाटी, भोपाल, इलाहाबाद, अलीगढ़, मेरठ, जबलपुर, हैदराबाद, कोटा, इंदौर व मुम्बई के साथ अन्य कई नगर निगम में जल्द ही प्रतिदिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य हो सकता है।
विज्ञापन

आमजन से लेकर नेताओं तक का समर्थन

फाइल फोटो।
गौरतलब है कि जयपुर नगर निगम व इससे जुड़े अन्य कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान और शाम 5.55 बजे राष्ट्रगीत गाया जाता है।

हालांकि इस दौरान सभी कर्मचारी किसी एक स्थान पर एकत्रित हुए बिना कार्यालय परिसर में जहां भी है, वहीं अपने स्थान पर खड़ा होकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन करते हैं।

मेयर अशोक लाहोटी की इस पहल का आमजन के साथ राजनेताओं तक ने समर्थन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें