राजस्थान के सवाई माधोपुर में बनास नदी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है।घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने कहा है राजस्थान सरकार इस हादसे पर नजर बनाए और राहत कार्य जारी है।
पीएम ने कहा है कि पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है आज सुबह करीब सात बजे सवाई माधोपुर जिले में कोटा-लालसोट स्टेट हाइवे पर स्थित बनास पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक बस नदी में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें अभी तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका सवाई माधोपुर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।