फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायडू उपराष्ट्रपति बने तो राजस्थान को फिर मिलेगा यह 'सौभाग्य'

Mon, 17 Jul 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वेंकैया नायडू - फोटो : twitter
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को जीत हासिल होती है, तो राजस्थान के नाम एक उपलब्धि और जुड़ जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि राजस्थान से उपराष्ट्रपति बनने वाले वे दूसरे व्यक्ति होंगे।
विज्ञापन


वोटों की गणित के आधार पर नायडू की जीत तय मानी जा रही है। नायडू वर्तमान में मोदी सरकार में शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्‍मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री हैं। वैंकेया नायडू भाजपा की ओर से राजस्थान के प्रभारी भी रह चुके हैं।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आज एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वैंकेया नायडू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नायडू के नाम की घोषणा आज शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भैरोंसिंह शेखावत ने बढ़ाया था राजस्थान का गौरव

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुई बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर तमाम नेताओं ने अपनी सहमति जताई।

नायडू का उपराष्ट्रपति बनना राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। नायडू राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं। वे जून 2016 में राजस्थान कोटे से राज्य सभा के लिए चुने गए थे।

इससे पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावार नेता भैंरोसिंह शेखावत देश के 11वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शेखावत 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक उपराष्ट्रपति रहे। उनका 21 जुलाई 2007 को देहावसान हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें