फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले पर फंदे से लटके चेतन की सेल्फी में पुलिस को नहीं दिखा कोई, मोबाइल की जांच जारी

Sat, 25 Nov 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक चेतन सैनी के मोबाइल से मिली आखिरी सेल्फी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर के नाहरगढ़ किले पर फंदे से झूले युवक के मोबाइल से भी अब तक हत्या या आत्महत्या के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मोबाइल की जांच जारी है।
विज्ञापन



पुलिस को मोबाइल की जांच में युवक चेतन सैनी की सेल्फी मिली है। हालांकि पुलिस को सुसाइड करने वाले चेतन की इस आखिरी सेल्फी के आसपास कोई भी नजर नहीं आ रहा है। अब पुलिस आगे उसके मोबाइल से आगे की और डिटेल भी खंगालने की कोशिश कर रही है। इधर चेतन सैनी की सुसाइड पर उसके परिजन हत्या की आशंका जता चुके है और एफएसएल टीम भी इस केस में आत्महत्या और हत्या के एंगल से ही जांच कर रही है। 

इससे पहले पुलिस ने चेतन के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि उसने सुसाइड करने से पहले शाम को करीब सवा पांच बजे के वक्त मौकास्थल पर ये सेल्फी ली थी। उसकी सेल्फी में दिख रहे चेहरे से वह तनाव में नहीं लग रहा है। हालांकि ये जांच से जुड़े कुछ सूत्रों का मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पहलू पर हो रही जांच

फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
चेतन की मौत मामले में पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। चेतन का पहले से कर्ज में होना, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और चेतन की मोबाइल लोकेशन को बारिकी से देखा जा रहा है। इन सब चीजों को जोड़ते हुए पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी और किसी नतीजे पर निकलने की कोशिश करेगी।

इधर, चेतन के परिजन लगातार कह रहे हैं कि चेतन किसी तरह के तनाव में था ही नहीं, तो वह आत्महत्या क्यों करता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें