फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग हटाने निकला JMC का दस्ता, झेलनी पड़ी ये मुसीबतें

Tue, 16 May 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
निगम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर में लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ मंगलवार सुबह से ही नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया। अभियान  के तहत निगम के अधिकारी पूरे दल बल सहित होर्डिंग्स को हटाने निकले। अभियान में अधिकारियों को खासा विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे मानसरोवर जोन, विद्याधर नगर जोन, मोतीडूंगरी जोन और सिविल लाइन्स जोन के अधिकारी कर्मचारी फील्ड में उतर गए। जोनों में लगे अवैध विज्ञापनों को होर्डिंग हटाने की कवायद शुरू हुई। इसमें क्रेन और जेसीबी की मदद से पोस्टर होर्डिंग्स का हटाया गया। कुछ जगहों पर निगम प्रशासन को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई, वहीं कुछ एक जगहों पर निगम का भारी विरोध हुआ।

सोडाला इलाके में की गई कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने नगर निगम मेयर पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना था कि जिन लोगों के होर्डिंग नहीं हटाए गए वे मेयर के खास हैं। व्यापारियों ने निगम के दस्ते की कार्रवाई का विरोध किया। दस्ते के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इन्हें हटाने के साथ ही दीवारों पुते हुए विज्ञापनों से जुर्माना वसूला जाएगा। बायलॉज के विपरीत लगे विज्ञापनों से जुर्माना, कैरिंग चार्ज वसूल किया जाएगा और उन्हें हटाया जाएगा। रोड, डिवाइडर आदि पर लगे आयरन एंगल पर लगे विज्ञापन को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें