फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे जवानों ने भीषण गर्मी में दिखाई ‘थार शक्ति’

Tue, 16 May 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
युद्धाभ्यास के दौरान एक्शन में सेना के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी हो या कड़ाके की ठंड हमारी सेना के जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हर कसौटी पर खरे उतरने को तैयार है।
विज्ञापन


भारतीय सेना की चेतक कोर ने मंगलवार को राजस्थान के रेगिस्तान में लू के थपेड़ों के बीच ‘थार शक्ति’ नामक युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में करीब 20,000 सैनिक, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक एवं तोप आदि ने हिस्सा लिया।  इसमें अत्याधुनिक सर्विलांस सेंसर का भी प्रयोग किया गया।लेफ्टिनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम चरण में इस युद्धाभ्यास का अवलोकन किया। लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार ने इस युद्धाभ्यास की सफलता पर अपनी संतुष्टि जताई एवं सैनिकों द्वारा इस भीषण गर्मी में भी मरूस्थल में इस युद्धाभ्यास को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी सैनिकों की सराहना की।

इस युद्धाभ्यास में सेना ने अपने लिए तय किए गए सभी युद्धात्मक पैमाने और कठिन आॅपरेशनल चुनौतियों को सफलतापूर्वक हासिल किया जिससे आधुनिक युद्ध में विजय सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें