राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ टीम
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने 'मेरा पेशेंट' एप के कैंपेन आई प्लेज टू रेस्क्यू की शुरुआत की। राजभवन में राज्यपाल ने कैंपेन के स्टीकर का विमोचन किया।
मेरा पेशेंट एप जयपुर के मनीष मेहता और आलोक खण्डेलवााल ने बनाया है। इनका कहना है कि इस अभियान से मुसीबत के वक्त लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी उनके इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि किसी नई तकनीक के विकास से विपरीत परिस्थितियों में लोगों की जान बच सकती है तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
मेरा पेशेंट टीम का नेतृत्व मनीष मेहता, आलोक खण्डेलवाल, संगीता मेहता, शिखा खण्डेलवाल और पवन शर्मा ने किया। दरअसल,मेरा पेशेंट एप के माध्यम से किसी भी कठिन परिस्थिति में अथवा संकट की स्थिति में हम अपनों को तुरंत ही घटना की सूचना दे सकते हैं और उसके साथ ही लोकेशन भी तुरंत ही मिलती है। इसके लिए मोबाइल एप डाउनलोड करने के साथ ऐसे पांच लोगों को उससे अटेच करना होता है, जो मुसीबत में उनकी मदद करने आ सकते हैं। जब भी मुसीबत हो, तब ही एप में मौजूद बटन को स्लाइड करते ही पांचों लोगों के पास तुरंत ही हूटर बजता है और लोकेशन पहुंच जाती है। ऐसा तब भी होता है, जबकि फोन साइलेंट भी हो। इसके लिए यह पहली ऐसी मोबाइल एप्लीककेशन है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करती है।