फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्या, Dog Squad का Dog पुलिस को ले गया भाई के घर

Sat, 09 Sep 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आज यहां सुबह एक जने की हत्या कर दी गई। जब इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड का डॉग पुलिस को मृतक के भाई के घर ले गया।
विज्ञापन


मामला उदयपुर के तरपाल गांव से जुड़ा है। यहां के रहने वाले भूर सिंह का शव लहूलुहान हालत में मिला। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सायरा थानाधिकारी कवरलाल, डिप्टी ओम कुमार और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू की। शव के गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार करने की बात सामने आई है। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस तरह के चौंकाने वाले तथ्य सामने आने पर डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी अपनी जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉयड का डॉग पूरी टीम को मृतक के भाई के घर ले गया। इस पर जब यहां गहनता से जांच की गई तो कुछ आपत्तिजनक मिला। इसके चलते पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में ले लिया। अब आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस ने शव को सायरा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में रखवाया है। उधर, इस तरह हुई हत्या की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें