फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस का पावर फेल, ढाई घंटे अटकी

Mon, 23 Oct 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बयाना जंक्शन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पटरियों के बीच एक पशु के आने पर हुई टक्कर से तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस का पावर फेल हो गया और ट्रेन ढाई घंटे तक अटकी रही।
विज्ञापन



घटना आज सुबह भरतपुर के बयाना जंक्शन के पास की है, जहां मुंंबई से दिल्ली की और जा रही तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस पशु से टकरा गई, जिससे गाड़ी के इंजन का पावर फेल हो गया। घटना के बाद ट्रेन बयाना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्री काफी परेशान हुए।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भरतपुर से दूसरा इंजन मंगवाया गया। इंजन आ जाने के बाद पहले वाले इंजन को ट्रेन से हटाकर नए इंजन को जोड़ा गया। इसके बाद  ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ट्रेन का किया मुआयना

बयाना जंक्शन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala
बताया ये भी गया है कि पहले पूरी ट्रेन का तकनीकी निरीक्षण किया गया और संतुष्टि के बाद ही ट्रेन को बयाना से दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भारी पशु से टकराने के बाद ट्रेन के गैस पाइप आदि संवेदनशील जगहों पर प्रभाव पड़ सकता है। हादसों से बचाने के लिए ट्रेन का मुआयना करना पड़ता है। इसके बाद ही आगे संचालन की स्वीकृति दी जाती है। फिलहाल रेलवे अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें