शिक्षा विभाग ने रोटेरी क्लब के साथ स्वच्छता एवं साफ सफाई के लिए अनुबन्ध किया है। इसके तह राजस्थान के 550 सरकारी स्कूलों को रोटरी क्लब गोद लेगा और साफ—सफाई की देखरेख करेगा। इनमें अजमेर जिले के 50 सरकारी स्कूल भी शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद झंवर ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत राज्य के 550 सरकारी विद्यालयों की साफ— सफाई संबंधी समस्त कार्यों की देखरेख क्लब की ओर से की जाएगी। क्लब को अजमेर के ऐसे 50 विद्यालयों की सूची जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी जो अन्य किसी प्रोजेक्ट में गोद लिए हुए नहीं है। बैठक में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।