फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लक्जरी बनेगा राजस्थान का आरएएस क्लब हाउस, ये मिलेंगी सुविधाएं

Sun, 11 Jun 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् द्वारा आरएएस क्लब हाउस के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास कल सुबह 11ः30 बजे गोपालपुरा बाईपास पर सरस डेयरी पुलिया के पास सांस्थानिक क्षेत्र में स्थित भवन में होगा। 
विज्ञापन


राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया कि पहले इस भूखण्ड पर निर्मित परिषद् भवन को हटाकर एक अत्याधुनिक क्लब हाउस तैयार करवाया जाएगा। जिसमें स्विमिंग पूल, इन्डोर गेम्स, रूफटाॅप, लाॅन टेनिस एवं बैडमिंटन, रेस्टोरेंट, कांफ्रेस हाॅल, बैंक्वेट हाॅल एवं 40 कमरों की सुविधा होगी। क्लब हाउस का निर्माण लगभग दो वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जायेगा। 

सीनियर आरएएस अरोड़ा ने बताया कि आरएएस अधिकारियों के अलावा इस क्लब की सदस्यता आरपीएस,आईपीएस, आईएएस, आईआरएस सहित राज्य के निजी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को भी दिये जाने का प्रावधान रखा गया है। क्लब हाउस में निर्मित होने वाले कांफ्रेस हाॅल एवं बैंक्वेट हाॅल का उपयोग भविष्य में राजकीय कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्य के सभी आरएएस अधिकारियों का लम्बे समय से यह सपना था कि परिषद् का स्वयं का एक क्लब हाउस हो जहां आरएएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को मनोरंजन एवं रिक्रियेशन गतिविधियों के साथ—साथ सामाजिक समारोह करने की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। अब यह सपना साकार होने जा रहा है तथा प्रस्तावित भवन के नक्शे जयपुर विकास प्राधिकरण से अनुमोदित कराये जा चुके है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें