फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले में बह गए मां-बेटे, प्रशासन की लापरवाही ने ले ली जान

Wed, 13 Sep 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक मां और उसके मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन के हादसों से सबक नहीं लेने के रवैये ने एक मां और उसके कलेजे के टुकड़े, दोनों की जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन


जोधपुर के माता का थान इलाके में बीती रात धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही महिला बच्चे सहित नाले के खुले मेन हॉल में गिर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों के साथ ही नगर निगम, सिविल डिफेंस और पुलिस ने पूरी रात रेस्क्यू चलाकर दोनों के शवों को नाले से बाहर निकाला।

जोधपुर में मंगलवार देर शाम को हुई बारिश के बाद एकबारगी शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही गली मोहल्लों में पानी जमा हो गया। बारिश के पानी के सड़क पर जमा होने के कारण और नाले का मेन हॉल का ढक्कन खुला होने से एक महिला बच्चे सहित निगम के गंदे नाले में बह गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों जोधपुर में ही तेज बहाव के कारण नाले में बहने से एक शिक्षक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया और लापरवाही के कारण एक मासूम और एक महिला का अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

एेसे मिले मां और बेटे के शव

मौके पर विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
महिला के बच्चे सहित नाले में बहने के बाद आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर नाले को खोलकर तलाश शुरू की। साथ ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद नगर निगम, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने महिला और बच्चे को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में फंसा मिला, वहीं आज सुबह पांच बजे नाले से बच्चे का शव निकाला गया। पुलिस के अनुसार मदेरणा कॉलोनी निवासी मृतक मगनकंवर अपने 4 वर्षीय बच्चें वीरेन्द्र के साथ कथा सुनने के लिए गई थी वापस लौटते समय अचानक नाले में गिर गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान रोड लाइटे बंद थी जिससे दोनों मां बेटे निगम की लापरवाही के कारण खुले मेन हॉल के ढक्कन को देख नहीं पाए और उसमें बह निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें