फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावंरलाल जाट की पार्थिव देह पैतृक गांव के लिए रवाना

Thu, 10 Aug 2017 09:01 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांवरलाल जाट की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं सीएम राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की पार्थिव देह जयपुर से अजमेर के लिए रवाना हो गई है। जाट की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सूबे के बड़े नेताओं समेत आमजन का उनके जयपुर स्थित निवास पर भारी संख्या में जुटे। जानकारी के अनुसार जाट की देह आज दोपहर करीब 2:30 बजे तक अजमेर के गोपालपुरा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। अजमेर में जाट की अंत्योष्टि की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


सांवरलाल जाट की अंतिम यात्रा आज सड़क मार्ग के द्वारा जयपुर से अजमेर लेकर ले जाई जा रही है। रास्ते में जगह जगह पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित भी की जा रही है। जाट के निधन पर आज प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया है वहीं आज उनकी अंत्योष्टि भी राजकीय सम्मान से की जाएगी। 
विज्ञापन

विरोधी दल में ने ​भी किया शोक व्यक्त,पायलट भी जाएंगे

भाजपा कार्यालय से सांवरलाल जाट के पार्थिव देह ले जाते भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
अजमेर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सांवरलाल जाट के निधन पर भाजपा के विरोधी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है। सूत्रों के अनुसार पीसीसी चीफ सचिन पायलट जाट की अंतिम यात्रा में शामिल होने अजमेर जा सकते हैं। वहीं राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों ने भी जाट आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सांवरलाल जाट ने अजमेर से कांग्रेस के सचिन पायलट को हराते हुए यह सीट जीती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें