सांवरलाल जाट की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं सीएम राजे
- फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की पार्थिव देह जयपुर से अजमेर के लिए रवाना हो गई है। जाट की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सूबे के बड़े नेताओं समेत आमजन का उनके जयपुर स्थित निवास पर भारी संख्या में जुटे। जानकारी के अनुसार जाट की देह आज दोपहर करीब 2:30 बजे तक अजमेर के गोपालपुरा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। अजमेर में जाट की अंत्योष्टि की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सांवरलाल जाट की अंतिम यात्रा आज सड़क मार्ग के द्वारा जयपुर से अजमेर लेकर ले जाई जा रही है। रास्ते में जगह जगह पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित भी की जा रही है। जाट के निधन पर आज प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया है वहीं आज उनकी अंत्योष्टि भी राजकीय सम्मान से की जाएगी।