फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में हुआ 64 फीसदी से ज्यादा मतदान

Mon, 13 Dec 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 11.02 लाख मतदाताओं में से 7.09 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चार जिलों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण के मतदान में रविवार को 64 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया, बारां, कोटा, गंगानगर और करौली जिले में पहले चरण का मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और पहले चरण में 64.35 प्रतिशत मतदान हुआ। आगे बताया कि सबसे ज्यादा मतदान श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर पंचायत समिति में हुआ, जहां 68.85 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त पी एस मेहरा ने कहा कि पहले चरण में 11 पंचायत समितियों और उनके संबंधित जिला परिषदों के 171 वार्डों के लिए चुनाव हुए। उन्होंने कहा कि कुल 11.02 लाख मतदाताओं में से 7.09 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


दूसरे और तीसरे चरण के लिए 15 और 18 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें