फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर 50 लाख से अधिक लोग करेंगे योग

Thu, 25 May 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्रिया योग - फोटो : Internet
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रदेश में 50 लाख से अधिक लोग एक समय में योग करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम (एसएमएस) में होगा।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने 50 लाख लोगों के हिसाब से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य आयोजन के साथ सभी जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 40 हजार सहभागियों द्वारा योगाभ्यास की व्यवस्था की जा रही है।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री कालीचरण सराफ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सम्बंध में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य संगठनों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सभी सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सभी स्वयं सेवी संस्थाओं से सक्रिय सहभागिता करने की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव व संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सहसमर्थक देशों के साथ 11 दिसम्बर 2014 को सर्वसम्मति से 21 जून 2015 को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया।

इस वर्ष 21 जून को तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार 45 मिनिट के सामान्य योग अभ्यास के साथ 15 मिनिट के विशेष प्राणायाम व ध्यान इत्यादि का प्रावधान किया गया है। यह योगाभ्यास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक कुल एक घंटे की अवधि का होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें