वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम के तहत देशभर से 300 अधिक संगीतकार जयपुर में एकत्रित हुए है। वंदे मातरम कार्यक्रम में विभिन्न देशभक्ति के गीतों को एक साथ अपने साज और सुरों से इन कलाकारों ने हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक से लेकर आधुनिक वाद्ययंत्रों का उपयोग किया गया ।
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार आनंदजी के निर्देशन में अपनी प्रस्तुति दे रहे इन संगीतज्ञों को सुनने के लिए जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 50 हजार युवा व अन्य लोग जुटे ।