फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: राजस्थान में लगा 26000 से अधिक बच्चों को कोविड का टीका, केंद्र ने दिए 30 लाख से अधिक कॉर्बेवैक्स टीके

Thu, 17 Mar 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान में 12 और 13 साल आयु के 15 लाख 91 हजार, 13 और 14 साल आयु के 14 लाख 96 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के तमाम राज्यों में कोरोना वायरस के आंकड़ों में कमी आई है। हालांकि अगली लहर का डर जरूर सताने लगा है। इस बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए राजस्थान में टीकाकरण अभियान के पहले दिन बुधवार को 12 से 14 वर्ष की आयु के 26,000 से अधिक बच्चों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिए 30 लाख से अधिक कॉर्बेवैक्स टीके
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 12 और 14 आयु वर्ग के कुल 26,880 लाभार्थियों को 1,193 स्थलों पर कॉर्बेवैक्स टीका लगाया गया। राज्य में 29,87,000 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। राज्य को केंद्र सरकार से 30 लाख से अधिक कॉर्बेवैक्स टीके प्राप्त हुए हैं और सभी जिलों में उपलब्ध कराए गए हैं।

भारत सरकार के निर्देशानुसार 12 और 13 साल आयु के 15 लाख 91 हजार, 13 और 14 साल आयु के 14 लाख 96 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। प्रदेश में 12 से 14 साल आयु वर्ग के कुल 30 लाख 87 हजार लक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन


ऐसे करें पंजीकरण
राजस्थान में बुधवार से 12 से 14 साल आयु वर्ग के किशोरों-किशोरियों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। अभिभावक इसके लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर स्थानीय टीका केंद्र से टीका लगवा सकते हैं। राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश के 12 से 14 साल आयु वर्ग के किशोरों के अभिभावकों से टीका लगवाने की अपील की है।

12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर बुधवार को 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों से निर्धारित केंद्रों पर समर्पित कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित करने और टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कहा है, ताकि बच्चों के टीकाकरण के दौरान टीकों के मिश्रण से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें