फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर बोले: यूपी चुनाव में प्रियंका ने 'ऊर्जावान' प्रचार किया, हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता

Mon, 14 Mar 2022 08:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद जहां पार्टी नेताओं की बैठक लगातार जारी है वहीं कई नेता हार के कारण बताने के लिए मीडिया के सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी यूपी में चुनाव हारने के लिए प्रियंका गांधी का बचाव करते हुए अन्य कारणों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
शशि थरूर और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में परिणाम के लिए कांग्रेस या प्रियंका गांधी के प्रचार को दोष नहीं दिया जा सकता है। थरूर ने कहा,  मुझे लगता है कि कुछ राज्यों में  हमारी उपस्थिति व्यवस्थित रूप से कम हो रही है जो कि चिंता की बात है। हमें इसके लिए काफी मेहनत करनी होगी। थरूर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए यह बात कहीं। थरूर ने स्वीकार किया कि कांग्रेस उत्तराखंड और गोवा में काफी बेहतर कर सकती थी। थरूर ने कहा कि लेकिन आपको याद है कि दोनों राज्यों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है और शायद इसी वजह से हम हारे भी।

विज्ञापन


प्रियंका ने ऊर्जावान प्रचार किया: थरूर
थरूर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लिए उल्लेखनीय और ऊर्जावान प्रचार किया और मेरे दृष्टिकोण से, मुझे नहीं लगता कि एक व्यक्ति के प्रचार के आधार पर  उसे दोष दिया जा सकता है। हार के लिए प्रियंका को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपने प्रियंका की उपस्थिति हर जगह देखी होगी जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक-दो बार गिरफ्तारी शामिल है। आपने उन्हें अन्य राज्यों में भी प्रचार करते देखा होगा। ऐसे में उनपर हार का ठीकरा फोड़ना सही नहीं।

कुछ लोग अनजाने में समाजवादी पार्टी को आगे बता रहे थे: थरूर
विशेषज्ञों की राय पर सवाल उठाते हुए, थरूर ने कहा कि एग्जिट पोल आने से पहले, ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश में बहुत, बहुत करीबी लड़ाई की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनजाने में कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी आगे है।
विज्ञापन


कांग्रेस में फिर से जान फूंकने की जरूरत: थरूर
वहीं इससे पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है। इसलिए इसमें सुधार तथा फिर से जान फूंकने की जरूरत है। थरूर ने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया कि यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें