फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीकर में सड़कें बनीं तालाब, भारी बारिश का रेडअलर्ट जारी, यूपी व बंगाल में नौ की मौत

Fri, 30 Jul 2021 06:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ नई दिल्ली

सार

देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान है। राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी वर्षा हुई। सीकर शहर में तो सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान है। राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी वर्षा हुई। सीकर शहर में तो सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश व बंगाल में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में नौ की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


 
देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून मेहरबान है। शुक्रवार को राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई। सीकर में भारी वर्षा के कारण सड़कें तालाब बन गईं। सड़कों पर घुटने घुटने तक पानी भर गया।
 
महावीरजी में 10 इंच से ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में राजस्थान के महावीरजी में सर्वाधिक 268 मिली मीटर 10 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं चुरू के राजगढ़ में पांच इंच से ज्यादा, भरतपुर के उछैन में चार इंच से ज्यादा व दौसा जिले के महवा में चार इंच वर्षा हुई। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व बंगाल के कई इलाकों में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे जनजीवन पर भी असर पड़ा है। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई वहीं बंगाल में हुए वर्षाजन्य हादसों में छह लोग मारे गए। 

मौसम विभाग ने जहां राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं आधे मध्यप्रदेश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मप्र में अब तक औसत की तीन प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। दिल्ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर में शनिवार को तेज वर्षा हो सकती है, इससे कुछ इलाकों में जलजमाव हो सकता है। 

हिमाचल में तीन पर्वतारोही लापता
उधर, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन पर्वतारोही लापता हो गए वहीं लाहौल स्पीति में इस सप्ताह के आरंभ में बादल फटने व भूस्खलन के कारण 200 से ज्यादा लोग घिर गए थे।  हरियाणा के भिवानी, गुरुग्राम व अंबाला में भी बारिश हुई। 

शिमला में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमला में तीन अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को झीलों व नदियों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। 

महाराष्ट्र में भूस्खलन की आशंका
उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में फिर भूस्खलन की आशंका के चलते महाड़ व पोलाडपुर तालुका के गांवों के 413 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। 

काली नदी में बहे नेपाली व्यक्ति की तलाश
उधर भारत व नेपाल के बचाव व राहत दल उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके में भारत व नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में लापता नेपाली व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं। यह व्यक्ति अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था और एक अस्थाई रोपवे से नेपाल के धारचूला से उत्तराखंड के गस्कू में आने की कोशिश कर रहा था। सहस्र सीमा बल व नेपाल बॉर्डर गार्ड उसकी तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें