फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पहुंचा मानसून, कई साल बाद आया है इस रास्ते से

Tue, 27 Jun 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उदयपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में मानसून के बादलों ने प्रवेश कर लिया है। इस बार मानसून का प्रवेश उदयपुर के रास्ते हुआ है। इसके चलते उदयपुर और आसपास इलाकों में झमाझम हो रही है। 
विज्ञापन


दक्षिणी—पश्चिमी मानसून ने लंबे समय बाद उदयपुर के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया है। यहां पर काली घटाएं छांई हुई और झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि तेज बारिश लगभग आधे घंटे ही जम पाई। 

राजधानी जयपुर में भी सुबह से बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में काली घटाएं छाई और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने गरमी से राहत महसूस की। 
विज्ञापन

इस बार मौसम विभाग ने इस साल राजस्थान में सामान्य से ठीक—ठाक बारिश होने की संभावना जताई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

जयपुर में 30 जून तक पहुंचेगा मानसून

बारिश की शुरूआत - फोटो : amar ujala
जयपुर में मानसून 30 जून तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि मानसून पूर्व बारिश के दौर जयपुर समेत कई इलाकों मे चल रहे है। उदयपुर के आसपास भटेवर, कानोड़, फलासिया, गींगला, जयसमंद, लूणदा, मेनार आदि जगहों पर भी मूसलधार बारिश हुई। कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ और खंभे गिर गए तो कई जगह सड़कों व खेतों में पानी भर गया। 
भरतपुर,अलवर,बाड़मेर,चित्तौड़गढ़ में आज तेज बारिश हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें